Sunday, September 22, 2024

उत्तम त्याग धर्म की पूजन हुई

जयपुर। भादो माह में चल रहे दशलक्षण पर्व पर उत्तम त्याग धर्म पर महावीर नगर स्थित जैन भवन में विशेष पूजन हुई। इस अवसर पर रतन लाल कोठारी ने दान की महिमा बताई। प्रसिद्ध गायक अशोक गंगवाल, धरम चन्द भोच और सुभाष बज द्वारा पुरे महीने नियमित पूजन करवाई जा रही है। आज उतम त्याग पर धरम चन्द भोच ने अपने भजन की प्रस्तुति दी। मंदिर जी प्रबंध कार्यकारणी के अध्यक्ष अनिल जैन (I.P.S. रिटायर्ड) मंत्री सुनील बज ने बताया की आगामी 28 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर मन्दिर जी में प्रात: स्वर्ण कलश से भगवान के अभिषेक शांति धारा,नियमित पूजन, दोपहर में जैन भवन में चौबीस भगवान की पूजन के पश्चात 4:00 बजे सदस्यों की वार्षिक साधारण सभा एवं शाम 5:30 बजे कलशाभिषेक के बाद सामूहिक आरती होगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article