Saturday, September 21, 2024

त्रिवेणी नगर में उत्तम त्याग धर्म की पूजन की

जयपुर। वीतराग दस लक्षण धर्म के आठवें दिन मंगलवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर त्रिवेणी नगर में उत्तम त्याग पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। उत्तम त्याग धर्म की पूजा ‘उत्तम त्याग कह्यो जग सारा, औषध शास्त्र अभय आहारा निहचै राग-द्वेष निरवारे, ज्ञाता दोनों दान संभारे’ अशोक पापड़ीवाल के निर्देशन में अर्घ समर्पित किया गया।समिति के अध्यक्ष महेन्द्र काला ने बताया की प्रात: महावीर-तिलक कासलीवाल व शैलेन्द्र जैन परिवार को मंत्रोच्चारण के बीच शांतीधारा का सौभाग्य मिला। शाम को आरती पश्चात शास्त्र प्रवचन में पंडित सुश्री विपाशा जैन ने उत्तम त्याग लक्षण पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का दीपप्रज्वलन राजकुमार, अजय, विजय, नीलकमल पाण्डया परिवार द्वारा किया गया। धार्मिक अंतराक्षी कार्यक्रम प्रतिभा, आभा पाण्डया द्वारा खिलाई गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पारितोषिक श्रीमती राजकुमारी, आशीष, मनीष छाबड़ा द्वारा दिया गया।

संकलन: नरेश कासलीवाल

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article