Sunday, September 22, 2024

जैन मंदिर एसएफएस में त्याग धर्म पर आज हुआ विशेष कार्यक्रम

जयपुर। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एसएफएस राजावत फार्म मानसरोवर जयपुर में दस लक्षण महापर्व के त्याग धर्म पर आज विशेष कार्यक्रम बड़े उल्लास और जोश के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में प्रातः 6:30 बजे नित्य नियम अभिषेक शांति धारा पुण्याजक परिवार सुमति प्रकाश मंजू काला, नवीन अमित गंगवाल ने प्रारंभ की उसके पश्चात मंडल विधान पर चल रही पूजन में त्याग धर्म की स्थापना करने का अवसर अशोक मंजू बाकलीवाल एवं जिनवाणी स्थापना करने का शुभ अवसर श्रीमती सुमन आयुष आदित्य रुचिका समस्त कासलीवाल परिवार सवाई माधोपुर वालों को प्राप्त हुआ। मंडल पर चल रही पूजन में पंडित मिलाप चंद कमल चंद टोंगया लालचंद झांझरी के द्वारा मंडल विधान पर आज के त्याग धर्म पर बड़ी धूमधाम एवं मंत्र उच्चारण के साथ अर्ध चढ़ावाए गए। महामंत्री सौभाग मल जैन ने बताया कि इस दसलक्षण महापर्व के कार्यक्रम में श्रवण संस्कृति संस्थान महिला छात्रावास से आई हुई विद्वान विदुषी अध्यापिकाओं के सानिध्य में प्रवचन एवं पूजन की धर्म प्रभावों का बहुत सुंदर अवसर प्राप्त हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article