Sunday, September 22, 2024

दुष्प्रवृतियो के त्याग कर उत्तम त्याग धर्म मनाया’

जयपुर। नेमीसागर कालोनी स्थित जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व में उत्तम त्याग धर्म की पूजन की गई। इस अवसर पर विधानाचार्य पंडित रमेश शास्त्री ने कहा कि आज के दिन अपनी दुष्प्रवृत्तियो और बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए। अध्यक्ष जे के जैन कालाडेरा ने बताया कि सांयकाल मे म्यूजिकल धार्मिक हाऊजी एवं भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसकी प्रस्तुति प्रसिद्ध गायिका समता गोदिका द्वारा की गई। कार्यक्रम के पुण्यार्जक महावीर भानगड़िया एवं परिवार थे। पूजन स्थापना वीरेन्द्र गोधा द्वारा की गई। आरती पदम पहाड़िया द्वारा एवं दीप प्रज्वलन अश्विनी मधु जैन द्वारा किया गया। अशोक किरण झांझरी ने पुरस्कार वितरण किया। वंशिका, स्वस्ति एवं उन्नति द्वारा मंगलाचरण किया गया।कार्यक्रम में जैन समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article