Saturday, September 21, 2024

सारी दुनिया हमारी दुश्मन हो जाये हम सारी दुनिया को अपना मित्र बनाये: मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज

भगवान महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत की विश्व को आज जरूरत है: केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह

आगरा। सारी दुनिया भले ही हमारी दुश्मन हो जावे हम सारी दुनिया को अपना मित्र बनाये तो कोई बात है । भारत कोई भूमि के टूकड़े का नाम नहीं है भारत वो महान संस्कृति है जो यहां रहने वाले प्रत्येक भारतीय के जीवन दर्शन में दिखाई पड़ता है ।भारत एक संस्कृति है भारत एक संस्कार है संस्कृति एक अनुभूति होती है जिसे हम सभ्यता भी कहते हैं इसी संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने के लिए बढ़े बढ़े संत महात्माओं ने अपने जीवन को लगा कर इस संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखा है ये हमारे दैनिक दिनचर्या में झलकना चाहिए दुनिया में कोई भी भारतीय पहुंच जाएं तो वह अपनी दैनिक क्रिया कलापों से हजारों लोगों में अलग दिखता है इसे हमको समझना होगा उक्त आश्य केउद्गार हरि पर्वत आगरा में अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर की विशाल धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज ने व्यक्त किए।

केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह का किया सम्मान

मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने बताया कि आज केन्द्रीय मंत्री एस पी सिंह वघेल हरि पर्वत में चल रहे अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर की विशेष सभा में पहुंचे जहां शिविर निर्देशक हुकम काका, दिनेश गंगवाल, मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा, सुमन घगरा आदि से भेंट कर मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज को श्री फल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष प्रदीप जैन पी एन सी, महामंत्री नीरज जैन जिनवाणी, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार मोडया ने रजत मुकुट पहनाकर पीत वस्त्र से अभिनन्दन किया । इस दौरान इनका सम्मान कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन पी एन सी,नीरज जैन (जिनवाणी)महामंत्री, निर्मल कुमार जैन मोट्या कोषाध्यश, मनोज कुमार बाकलीवाल मुख्य संयोंजक, पी.एल. बैनाडा, कार्याध्यक्ष हीरालाल बैनाड़ा – स्वागतध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जैन, – ललित जैन (डायमन्ड)अमित बाबी, राजेश जैन गया, वाई के जैन, विमल मारसंस, भोलानाथ सिंघंई, जितेन्द्र कुमार जैन, शिखर चंद सिघई ने भी सम्मान किया।

आगरा में भारत वर्ष के सर्व श्रेष्ठ संस्कृति रक्षकों का समागम हो रहा है: पूर्व महापौर नवीन जैन

इस दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एस पी सिंह ने कहा कि आज ताज नगरी आगरा में अखिल भारतीय श्रावक संस्कार शिविर में हजारों संत रूप शिविरार्थियों को देख मन आनंद से भर रहा आगरा से सांसद होने के नाते आप सभी का ताज नगरी में स्वागत है परम पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के चरणों में पिछले वर्ष ललितपुर में मुझे इन तपस्वियों को देखने का सौभाग्य मिला था। इतनी बड़ी संख्या में त्याग तपस्या के साथ युवाओं का भाग लेना हमारी संस्कृति की जानकारी के बाद आकर्षण के कारण हो रहा है। जब में मध्यप्रदेश के अशोक नगर जैन समाज के बीच ही रहा थूवोनजी में आचार्य श्री के दर्शन मिलें। विजय धुर्रा और उनके मित्र ने याद किया और मैं हमारे महापौर रहें साथी नवीन जैन साहब के साथ गुरु चरणों में आ गया ।आज विश्व को भगवान महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत की जरूरत है इससे अरबो खरबो डालर की बचत होगी और पड़ोसियों को भुखमरी का सामना नहीं करना पड़ेगा । आज दुनिया विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है ऐसे में दुनिया को महावीर के निशस्त्रीकरण सिद्धांत से ही बचाया जा सकता है। इस दौरान पूर्व महापौर नवीन जैन ने कहा कि आज हमारे आगरा नगर में भारत वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि संस्कृति और संस्कार को ग्रहण कर रहे हैं हम इनका ताज नगरी में अभिनन्दन करते हैं इस दौरान महा आरती करने का सौभाग्य चक्रेश कुमार, योगेश कुमार जैन पी एन सी, निर्मल कुमार मोडया, प्रदीप कटारिया, नीरज जैन जिनवाणी, राजेश सेठी परिवार को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article