Sunday, September 22, 2024

दस लक्षण पर्व के अन्तर्गत संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का हुआ आयोजन

विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल के तत्वावधान में अनुष्ठान किया गया

विमल जोला/निवाई। मुनि श्री शुद्ध सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध के आशीर्वाद से दस लक्षण पर्व एवं दशलक्षण धर्म तथा सुगंध दशमी महोत्सव के चलते अग्रवाल जैन मंदिर में विशुद्ध वर्धिनी महिला मण्डल के तत्वावधान में संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला मण्डल की मीडिया प्रभारी संजू जौंला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ संजय कुमार नितिन जैन चिराग जैन एवं शशी सोगानी ने भगवान आदिनाथ जी एवं शांतिनाथ जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद भक्तामर पाठ का अनुष्ठान किया गया इस दौरान पिंकी कठमाणा हेमा बनेठा आभा सोगानी रितु चंवरिया रेणू भाणजा सावित्री जैन कविता भाणजा ममता बोहरा मुन्नी भाणजा शकुंतला भाणजा मंजू जैन गुणमाला जैन सुलोचना भाणजा इन्द्रा झिलाय सक्षम जैन कीवी जैन सहित अनेक महिला कलाकारों ने संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ एवं भजन कीर्तन आयोजित किए गए । कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण मे संगीतमय णमोकार महामंत्र के साथ किया। जौंला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने रिद्धि मंत्रों से 48 दीपकों को भक्तामर श्लोकों से मण्डप पर समर्पित किए गए। महिला मण्डल की संजू जौंला ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने अपने मुखारविंद से भक्तामरजी का उच्चारण करते हुए सम्यग्दर्शन सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चारित्र के दीपक समर्पित किए। विमल जौंला ने बताया कि जैन समाज के श्रद्धालु एवं महिलाओं ने सुगंध दशमी की कथा वाचन किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article