Saturday, September 21, 2024

सुगन्ध दशमी पर्व पर जयपुर चारदीवारी में लगाई सजीव झांकी

जयपुर। सुगन्ध दशमी पर्व पर जयपुर शहर की चारदीवारी में स्थित घिनोई वाला जैन मंदिर, जयलाल मुंशी का रास्ता, चांदपोल बाजार में सजीव झाँकी लगाई गई। राजकुमार पाटनी ने बताया कि इण्डिया से भारत की ओर की थीम पर नवचेतना युवा मंडल के सभी मेम्बर्स ने मिलकर बनाई थी झाँकी। इस झाँकी को 3 पार्ट में दिखाया गया, पहले दृश्य में इंडिया दिखाया है जिसमे आजकल की युवा पीढ़ी वेस्टर्न कल्चर अपना रही है छोटे-छोटे वस्त्रो का पहनावा, पब, डिस्को, कैट वाक, x-mas वेलेन्टाइन डे इत्यादि बाहर के त्यौहार अपना रही है जो कि गलत है। दूसरे दृश्य में हमारा भारत दिखाया है जिसमे कैसे महिलायें अपने त्योहार जैसे… दीपावाली, होली, क्षमावाणी पर्व, रक्षाबंधन इत्यादि मना रहे है जैन मंदिरों में पूजा, कैसे माँ बाप की सेवा कर रहे है। कैसे अपने देश ने चांद पर चंद्रयान 3 भेजा और G20 की मीटिंग इत्यादि दिखाया गया है। ओर तीसरे दृश्य में प्रोजेक्टर के माध्यम से आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज का संदेश “इंडिया नही भारत बोलो” दिखाया गया है। झाँकी के मुख्य अतिथि शान्तिकुमार ममता सौगानी रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article