Saturday, September 21, 2024

संयम, साधना और तप का अनमोल बंधन हैं

जयपुर। वीतराग दस लक्षण धर्म के छठें दिन बुधवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर त्रिवेणी नगर में उत्तम संयम पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। प्रात: भगवान के प्रथम अभिषेक व शांतीधारा पुण्यार्जक शैलेन्द्र जैन व सुशील गोधा परिवार द्वारा की गई। धर्मावलंबियों द्वारा सामूहिक दशलक्षण धर्म की पूजन में उत्तम संयम धर्म की पूजा का ‘उत्तम संयम गहु मन मेरे, भव-भव के भाजें अघ तेरे’ ‘सुरग-नरक-पशुगति में नाहीं, आलस-हरन करन सुख ठाहीं’ अर्घ समर्पित किया गया। शाम को आरती हुई। पंडित विपाशा द्वारा उत्तम संयम धर्म पर प्रकाश डाला गया। मंदिर जी मे रोशनी की सजावट की गई।
संकलन: नरेश कासलीवाल

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article