Saturday, September 21, 2024

दशलक्षण महापर्व पर आयोजित श्रावक संस्कार शिविर

धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न, महापर्व का छतवां दिन

मनीष विद्यार्थी/सागर। परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभाकर शिष्या आ. श्री105 अकंप मति माताजी आ. श्री 105 अचल मति माताजी के ससंघ सान्निध्य में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नेहानगर में श्रावक संस्कार शिविर धर्म प्रभावना के साथ चल रहा है। शिविर में 500 से ज्यादा शिवरार्थीओं ने भाग लिया हैं। कार्यक्रम में विधि विधान की समस्त क्रियाऐं सांगानेर जयपुर से आऐ पंडित सुदर्शन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हो रहे हैं। दसलक्षण महापर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य और आज छटवां दिन उत्तम संयम धर्म के कार्यक्रम प्रभावना पूर्वक संपन्न हुऐ। दसलक्षण महापर्व के अवसर पर सुबह से संगीतमय पूजन, तत्वार्थ सूत्र का वचन पूज्य आर्यिका श्री के प्रवचन दोपहर 1.00 से विधान शाम को आचार्य भक्ति, आरती, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तिमय आनंद के साथ संपन्न हो रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से जैन मिलन द्वारा भजन प्रतियोगिता, मंदिर समिति द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ,युवा मंडल द्वारा नाटिका ,पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटिका, एवं महिला जैन मिलन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुऐ समस्त आयोजन में श्री महावीर दि, जैन मंदिर समिति, पाठशाला समिति, औषधालय समिति, जैन मिलन, भारतीय जैन संघटना एवं नेहानगर जैन समाज का महत्वपूर्ण योगदान हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article