Saturday, September 21, 2024

बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम सत्य धर्म एवं सुगंध दशमी पर्व उत्साह पूर्वक मनाया

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम सत्य धर्म एवं सुगंध दशमी पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि प्रातः सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक करने की उपरांत अभिषेक, पीयूष, अशोक कुमार गोधा ने मूलनायक पदम प्रभु भगवान पर, ज्ञानचंद गदिया ने आदिनाथ भगवान पर, आसाराम अग्रवाल ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। इस उपरांत कल्पना सोगानी के निर्देशन में सत्य धर्म की पूजा- अर्चना कर अर्ध समर्पण किये। प्रकाश पाटनी ने बताया कि दोपहर से सुगंध दशमी पर्व प्रारंभ हो गया। शहर की सभी कॉलोनीयों से अहिंसा रैली के रूप में अलग-अलग समूह में जैन ध्वज के लिए जयकारा करते हुए मंदिर में धूप क्षेपण किया। बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा बड़े उत्साह के साथ मंदिर में आकर अग्नि में धूप क्षेपण कर अपने को धन्य किया। सारा वातावरण सुगंधमय हो गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article