Saturday, September 21, 2024

जैन अध्यात्म नाटक “दर्शन प्रतिज्ञा” का जनकपुरी मंदिर परिसर में मंचन हुआ

जयपुर। दश लक्षण महापर्व पर सुगंध दशमी की पूर्व संध्या पर जनकपुरी ज्योति नगर महिला मण्डल के तत्वाधान में मंडल सदस्यों के द्वारा 23 सितंबर शनिवार को जैन अध्यात्म नाटक दर्शन प्रतिज्ञा का मंदिर परिसर में सफल मंचन किया गया। मंडल अध्यक्ष शकुन्तला बिंदायका ने अवगत कराया कि जैन कथा पर आधारित इस अभिनय को आर्यिका विशेषमति माताजी की प्रेरणा से तैयार किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र पंड्या,राष्ट्रीय महामंत्री दिगम्बर जैन महासमिति, अनिल जैन आई पी एस, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिगम्बर जैन महासमिति, सुनील बज रीजन कार्याध्यक्ष सोशल ग्रुप राजस्थान रीजन थे। अनिता बिंदायका, मंत्री ने बताया कि दीप प्रज्वलन सुभाष राजेश जैन फिरोजपुर झिरका वालों के द्वारा तथा चित्र अनावरण अनन्त बज, रैनी बज के द्वारा किया गया। कार्यक्रम आयोजन में जनकपुरी जैन मंदिर प्रबंधकारिणी समिति, युवा मंडल एवं दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप सम्यक के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article