Saturday, September 21, 2024

जैन मन्दिर तारा नगर विस्तार जगतपुरा मे झांकी में भगवान नेमिनाथ के वैराग्य का सजीव चित्रण दर्शाया गया

जयपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर तारा नगर विस्तार जगतपुरा मे आज सुगंध दशमी के पावन अवसर पर सजीव झाँकी का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान नेमिनाथ के वैराग्य का सजीव चित्रण दर्शाया गया तथा नेमिकुमार का राजकुमार से मुनि बनने की यात्रा को प्रदर्शित किया गया है। झाँकी मे प्रतिभागियों ने नेमिकुमार, उनकी बारात, राजुल, राजुल के माता पिता और उसकी सखियों और भगवान नेमिनाथ के किरदार निभाए। झाँकी मे गिरनार पहाड़ का भी बहुत सुन्दर चित्रण दर्शाया गया है। आज की इस अनोखी झाँकी से शहर की विभिन्न कॉलोनीयों के जैन धर्मावलम्बी लाभान्वित हो रहे है एवं झाँकी की भूरी-भूरी प्रशंसा सभी के द्वारा की गई है। मन्दिर समिति के शिरोमणी संरक्षक सुरेश सोनी ने बताया कि झाँकी का आयोजन श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर प्रबंध कार्यकारिणी समिति एवं महिला मंडल द्वारा किया गया। मंदिर समिति के महामंत्री राजकुमार सेठी ने बताया कि इस झाँकी मे बच्चों एवं महिला मंडल का विशेष योगदान रहा। झाँकी का संयोजन कनक जैन के द्वारा किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article