Saturday, September 21, 2024

शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. कांता मीना स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित

जयपुर। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली देश की प्रतिभाओं को “स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से वर्चुअल ऑनलाइन आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में राजस्थानी व हिंदी भाषा की साहित्यकार डॉ.कांता मीना को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरुस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने बताया की समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना हमारे लिए खुशी की बात है। स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए देशभर से सैकड़ों की तादाद में प्रविष्ठियां ऑनलाइन प्राप्त हुई जिसमे जूरीज द्वारा स्कूटनिंग के बाद उत्कृष्ट एवं बेहतरीन कार्य के आधार पर प्राप्त प्रविष्ठियों में से उल्लेखनीय कार्यों करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है। डॉ.मीना पूर्व में शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यूथ आइकॉन अवॉर्ड,समाज गौरव सम्मान,मानव सेवा योद्धा व नगर निगम बीकानेर से सम्मानित हों चुकी है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article