Saturday, September 21, 2024

रमा मेहता जन्मशताब्दी समारोह आज

मुंशी प्रेमचंद की पौत्री लेखिका व सम्पादक सारा राय बनेंगी मुख्य वक्ता

उदयपुर। प्रसिद्ध समाजविद व उपन्यासकार तथा आजादी बाद विदेश सेवा के लिए चयनित प्रारंभिक महिलाओं में से एक रमा मेहता का जन्म शताब्दी समारोह शनिवार सुबह 11 बजे विद्याभवन ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुंशी प्रेमचंद की सुपौत्री प्रसिद्ध लेखिका व सम्पादक सारा राय शताब्दी स्मृति मुख्य व्याख्यान ‘भाषा की झीनी चादर’ देगी। बता दें, इसमें अंग्रेजी के प्रसिद्ध लेखक विक्रम सेठ समारोह के विशिष्ठ वक्ता होंगे। साथ ही समारोह में लेखन ग्रांट सम्मान व पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ट्रस्टी अजय मेहता व नीलिमा खेतान ने बताया कि रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष राजस्थान से संबंध रखने वाली हिंदी, राजस्थानी, उर्दू व अंग्रेजी, भाषा की एक सर्वश्रेष्ठ एक लेखिका को ट्रस्ट द्वारा लेखन ग्रांट दी जाती है। लेखन ग्रांट का उद्देश्य नवोदित लेखिकाओं की पहचान कर उनकी लेखन प्रतिभा व कौशल को परिष्कृत व स्थापित करना है। लेखन ग्रांट योजना के सलाहकार मंडल में इरा पांडे, रख्शंदा जलील और एनी ज़ैदी जैसी ख्यात लेखिकाएं सम्मिलित है। गौरतलब है कि वर्ष 2023 ग्रांट के लिए ट्रस्ट को चारों भाषाओं में कुल 177 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई। जिनमें 43 चयनित लेखिकाओं के लिए जुलाई माह में चार दिवसीय राइटर्स रिट्रीट कार्यशाला आयोजित की गई थीं।

रिपोर्ट: योवंतराज माहेश्वरी, उदयपुर

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article