Saturday, September 21, 2024

दुर्गापुरा जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व उत्तम मार्दव धर्म की पूजा भक्ति भाव से हुई

जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर चन्द्रप्रभ जी दुर्गापुरा, जयपुर में दशलक्षण महापर्व में दिनांक 20 सितंबर 2023 बुधवार को प्रातः 6.30 बजे मूल नायक श्री 1008 चन्द्रप्रभ भगवान जी के प्रथम अभिषेक शांतिधारा करने का पुण्यार्जन सुनील कुमार माया जैन संगही परिवार ने प्राप्त किया। दश लक्षण महा मण्डल पूजा के सोधर्म इन्द्र इंद्राणी महावीर कुमार भंवर देवी पाटनी रहे तथा महा आरती का पुण्यार्जन संतोष कुमार किरण कासलीवाल परिवार ने प्राप्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश चन्द जैन चांदवाड़ एवं मंत्री राजेन्द्र कुमार जैन काला ने बताया कि विधानाचार्य पंडित दीपक जी शास्त्री के मंत्रोच्चार एवं संगीतकार पवन बड़जात्या एवं पार्टी की मधुर आवाज़ में उत्तम मार्दव धर्म की पूजा भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा की गई। महाआरती के पश्चात उत्तम मार्दव धर्म पर श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर की गरिमा व रीतिका जैन बालिकाओं ने प्रवचन किए। श्री दिगंबर जैन चन्द्रप्रभु महिला मंडल दुर्गापुरा की अध्यक्ष श्रीमती रेखा लुहाड़िया एवं मंत्री श्रीमती रानी सोगानी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन चन्द्रप्रभु महिला मंडल दुर्गापुरा जयपुर द्वारा नाटक हृदय परिवर्तन राजा श्रेणिक चेलना प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती इन्दिरा देवी जी, रोबिन कुमार बाकलीवाल परिवार इन्द्र सदन व दिनेश श्रीमती कुसुम टोंग्या गोकुल वाटिका एवं दीप प्रज्वलन कर्ता श्रीमती सुनीता , श्रेयांस कासलीवाल परिवार थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article