Saturday, September 21, 2024

बरकत नगर जैन मंदिर में हुई उत्तम मार्दव धर्म

जयपुर। स्थानीय बरकत नगर जैन मदिर में इस वर्ष निरन्तरता के क्रम में चौदवा बर्षायोग हेतु परम पूज्य आचार्य श्री नवीन नंदी जी महाराज का चातुर्मास सम्पन्न होरहा है। वर्षायोग समिति में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संयोजक सतीश जैन अकेला ने बताया कि मंदिर प्रबध समिति तथा वर्षायोग समिति के यशस्वी अध्यक्ष चक्रेश कुमार जैन को उनके समपर्ण ‘ धार्मिक प्रवृति तथा मुनि भक्ति को दृष्टि में रखते हुए पूज्य आचार्य श्री ने उन्हें श्रावक रत्न की उपाधि से विभूषित किया हैं। स्थानीय समाज मदिर प्रबध समिति अरिहन्त महिला मण्डल व समस्त विधान कर्ताओं करतल ध्वनि से उक्त उपाधि के महिमा मंडित होने पर हर्ष विभोर होते हुए अनुमोदना की और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर चक्रेश कुमार जैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर सामूहिक क्षमा वाणी पर्व पर पधारने के लिए राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जी जैन मंत्री मनीष वैद व कार्यकारिणी के भानूजी छावडा ने भी पूज्य श्री के पावन चरणो में श्रीफल अप्रित करते हुए श्रावक रत्न को शुभ कामनाए प्रेषित की। आज की पूजन विधान से पूर्व वृहद शान्ति धारा का सौभाग्य भी वर्षायोग पुण्यार्जक चक्रेश कुमार जैन को प्राप्त हुआ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article