Sunday, September 22, 2024

दस लक्षण पर्व पर हुई शांति धारा व विधान पूजन

नसीराबाद। दिगम्बर जैन धर्मावलंबियों के दस लक्षण पर्व मंगलवार को प्रारंभ हुए। दस लक्षण पर्व के तहत अधिकांश जैन धर्मावलंबियों ने व्रत उपवास रखे। वहीं आर्यिका विज्ञानमति माताजी की शिक्षायाएं ब्रह्मचारिणी निधी दीदी एवं अर्चना दीदी के सानिध्य में जैन धर्मावलंबियों ने मुख्य बाजार स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में प्रातः कलशाभिषेक, शांतिधारा व दस लक्षण मंडल विधान में उत्तम क्षमा धर्म की पूजा की। संध्या में सामूहिक महाआरती, प्रवचन व प्रश्न मंच का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी प्रकार नगर के सभी जैन मंदिर में भी कलशाभिषेक, शांतिधारा व दस लक्षण विधान की पूजा की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article