Saturday, September 21, 2024

सीकर में 20 से 28 सितंबर तक श्री लक्ष्मीगोपुष्टि महायज्ञ का होगा आयोजन

सीकर। शेखावाटी में पहली बार होगा भव्य श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ। अधिवक्ता समाजसेवी हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ और यज्ञशाला में होगा गौ मंडप तथा श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ में हर दिन होगी 11 हजार रूद्राक्ष पूजा। वैदिक यज्ञशाला के साथ जीवंत गौ माता की सेवा के साथ गौ मंडप में गाय के दूध व घी की महत्वता बताते संदेश। सेवा व गाय की महिमा से रोग निवारण की जानकारी प्रदान करने का दृश्य। रामलीला मैदान में 20 सितम्बर से शुरू होने वाले श्री लक्ष्मी गौ पुष्टि महायज्ञ में नजर आने वाला है। श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ आयोजन समिति के संयोजक शंकर भारती ने बताया कि उक्त कार्यक्रम श्री करणी गोपाल गौ धाम पालवास के पीठाधीश्वर श्रद्धेय चन्द्रमादास महाराज के नेतृत्व एवं देश के प्रमुख संतों के सानिध्य में होगा। भारती ने बताया कि गौपुष्टि महायज्ञ के दौरान अखिल वल्लभ भारतवर्ष के राष्ट्रभर के 100 से अधिक गौपालक संतो का सानिध्य व मार्गदर्शन भी मिलेगा। शेखावाटी में गौसेवा को लेकर प्रमुख संतों का संत सम्मेलन भी पहली बार होगा। संत चन्द्रमादास ने बताया कि बउधाम के संत शिरोमणी रतिनाथ महाराज व रामजी बापू की पूण्य स्मृति में होने वाले इस महायज्ञ की सबसे बड़ी खासियत 51 सौ महिलाओं के द्वारा एक साथ निकाली जाने वाली गौ कलश यात्रा होगी।
61 फीट लंबी यज्ञशाला में नौ यज्ञ कुण्ड व चार मंडप होंगे
श्रीलक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ के सह संयोजक अधिवक्ता हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि महायज्ञ के लिये 61 फीट लंबी यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। यज्ञशाला में नौ यज्ञ कुण्ड बनाये गये है। जिनमें हर दिन गाय के घृत से सुबह शाम हवन किया जायेगा। पालवास ने बताया कि यज्ञशाला में चार मंडप बनाये गये है। जिनमें रूद्राक्ष पाठ, अखंड रामायण पाठ, हरि कीर्तन, जीवंत गौमाता की सेवा की जायेगी। इसके अलावा गाय का मनुष्य जीवन दर्शन में महत्व व गाय के घी व दुध की महत्वता के बारे में बताया जायेगा।
शेखावाटी के हर गौ भक्त को जोड़ा गया
चंद्रमादास महाराज ने बताया कि महायज्ञ में शेखावाटी के हर गौभक्त व गौपालकों तथा गौशाला संचालकों को जोड़ने का प्रयास किया गया है। यज्ञ मंडप का निर्माण नागौर व डीडवाना से आये कारीगरों द्वारा बांसपट्टी, बल्ली, सरकंडे, सुतली व पानी की मंूजा से किया गया है। यज्ञशाला का निर्माण पुराने गुरूकुल में होने वाले आश्रम के अनुसार किया गया है।
यह रहेंगे प्रमुख कार्यक्रम
गौ पुष्टि महायज्ञ 20 सितम्बर को जैन भवन से रामलीला मैदान तक कलश यात्रा तथा सवा 3 बजे यज्ञ मण्डप प्रवेश व देव स्थापना होगी। 21 सितम्बर को अरणी मंथन से अग्नि प्रज्जवलन होगा। 21 से 25 सितम्बर तक साध्वी कपिला गौपाल सरस्वती दीदी गौकृपा कथावाचन करेगी। 26 सितम्बर संत प्रकाशदास महाराज की भजन संध्या व 27 सितम्बर को वैदिक गौ संत सम्मेलन व भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। 28 सितम्बर को श्री लक्ष्मी गौपुष्टि महायज्ञ की दोपहर सवा 12 बजे पूर्णाहूति व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article