Saturday, September 21, 2024

भारतीय जैन मिलन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

3000 से अधिक लोगो ने प्रतियोगिता में भाग लिया

जयपुर। भारतीय जैन मिलन, राजस्थान जैन ऑर्गनाइजेशन,भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा महासभा जिला जयपुर, नवकार किचन एंड इंटीरियर द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री दिगंबर जैन मंदिर जनकपुरी ज्योति नगर में डॉक्टर अर्चना शर्मा समाज कल्याण मंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर राजीव जैन एवं पीयूष जैन समाज सेवी उपस्थित थे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनिल अनीता जैन ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता दिनांक 17 सितंबर 2023 रविवार को जयपुर शहर के 51 जैन मंदिरों में आयोजित की गई जिसमें करीब 3000 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता निभाई। और सभी 51 जैन मंदिरों में संयोजकगण बनाए गए जिन्होंने अपना सहयोग बखूबी दिया। राजस्थान जैन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मनीष झांझरी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता के निम्न विषय पर बच्चों ने अपनी सहभागिता निभाई।
1.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।
2.चंद्रयान सफलता का सफर।
3 दस लक्षण पर्व का महत्व।
4 आचार्य विद्यासागर महाराज की जीवन शैली।
5 21वीं सदी भारत।
6 आओ नदियों को जोडे।
कार्यक्रम में पवन पांडया महामंत्री, तरुण जैन सचिव, अनीता जैन किरण झंझरी, सुशील कासलीवाल, राजेश काला, पूनम तिलक, सुनीता जैन, रवि जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article