Saturday, September 21, 2024

नवोदित साहित्यकार डॉ सत्यवान सौरभ को पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति राष्ट्रीय युवा साहित्य सम्मान

भीवानी। डॉ. सत्यवान सौरभ को भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ द्वारा पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्य सम्मान- 2023 का साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणा के युवा साहित्यकार डॉ सत्यवान सौरभ को यह पुरस्कार उनके दोहा संग्रह ‘तितली है खामोश’ पर दिया गया है। भाऊराव देवरस सेवा न्यास पिछले 29 वर्षों से पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से छह साहित्यकारों को सम्मानित करता आया है। न्यास 40 वर्ष तक की आयु वाले साहित्यकारों को उनकी मौलिक रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित और पुरस्कृत करता है। न्यास के संयोजक डॉ.विजय कुमार करण एवम संयुक्त सचिव ने बताया कि प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को इस वर्ष देश के युवा साहित्यकारों को दिया जाएगा। डॉ सत्यवान सौरभ वर्तमान में हरियाणा के उभरते साहित्यकारों में से एक है। दैनिक संपादकीय लेखन में ये देश भर में प्रसिद्ध है और आए रोज इनके लेख देश- विदेश के हजारों अखबारों में विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित होते हैं। इनकी अब तक 4 पुस्तकें यादें, कुदरत की पीर, परियों से संवाद, तितली है खामोश सभी हिंदी भाषा में और एक अंग्रेजी भाषा में ‘इश्यूज एंड पैन’ प्रकाशित हो चुकी हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article