Saturday, September 21, 2024

“संगिनी मैन उदयपुर ने किया पुस्तकालय में पुस्तकों का अनुदान”

उदयपुर। दिनांक 15 सितम्बर 2023 को संगिनी मैन उदयपुर द्वारा राजस्थान महिला गेलडा़ उच्च माध्यमिक विद्यालय की लाइब्रेरी में छात्राओं के उपयोग हेतु विभिन्न विषयों की पुस्तकें  एवं विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु संगिनी मैन की सदस्या श्रीमती ऊषा डागलिया के सौजन्य से विद्यालय के प्राचार्य विकास सिंघवी को भेंट किये।
ग्रुप अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन ने बताया कि श्रीमति उषा द्वारा सेवा कार्य के तहत कुल 5000/-रूपये की पुस्तकें व रजिस्टर भेंट किये गए जो कि छात्राओं के अध्ययन में मददगार होंगे। इस कार्यक्रम में उषा डागलिया के साथ ग्रुप अध्यक्ष डॉ प्रमिला जैन, विद्यालय के प्राचार्य विकास सिंघवी, विद्यालय के शिक्षकगण दीप्ति व्यास, रेणु मेहता, हेमलता सोनी, प्रिया भटनागर, रेणु दर्श, कंचन शर्मा आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article