Saturday, September 21, 2024

दिक्षार्थियो की भव्य बिनोली एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन

प्रकाश पाटनी/भीलवाड़ा। आचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य 8 ब्रह्मचारी भैया इनके सानिध्य में भविष्य में मुनि दीक्षा होने वाली है। उनकी भीलवाड़ा शहर में दो दिवसीय 14 -15 सितंबर 2023 को भव्य बिनोली एवं गोद भराई कार्यक्रम हुआ। एवं श्रुत संवेगी मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का आशीर्वाद प्राप्त किया। 14 सितंबर को आरसी व्यास कॉलोनी के मुख्य चौराहे से बैंड बाजो के साथ दीक्षार्थी भैयायों की भव्य बिनोली निकली। महिला- पुरुष, युवा बड़े उत्साह उमंग के साथ नाचते-गाते ,जयकारा करते रास्तेभर जुलूस में चल रहे थे। बिनोली तरणताल मंडप पर पहुंची। जहां दीक्षार्थियों की सभी कॉलोनीयों से आऐ समाजजन द्वारा गोद भराई की गई। इसी क्रम में 15 सितंबर 2023 को प्रातः न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर में सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समता भवन में दीक्षार्थी भैयायों की गोद भराई एवं सम्मान किया गया। भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस उपरांत बैंड- बाजो के साथ जुलूस निकला। जिसमें दीक्षार्थी भैया बगियो एवं घोड़ी पर सुशोभित हो रहे थे। रास्ते भर श्रावक- श्राविकाएं, युवा नाचते- गाते जयकारों के साथ चल रहे थे। यह जुलूस श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेंनसेक्टर शास्त्री नगर पहुंचा। जहां समाजजनों ने बारी-बारी से दीक्षार्थियों की गोद भराई की। इस दृश्य को देखकर सभी बड़े आनंदित हो रहे थे। गायिका ने शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर सारे वातावरण को धर्म में बना दिया। बड़ी संख्या में समाजजन इस कार्यक्रम की साक्षी बने। दीक्षार्थी बाल ब्रह्मचारी राजेश भैया ललितपुर, बाल ब्रह्मचारी सिद्धम भैया भिंड, बाल ब्रह्मचारी अंकुर भैया छतरपुर, बाल ब्रह्मचारी हार्दिक भैया इंदौर, बाल ब्रह्मचारी हिमांशु भैया भिंड, बाल ब्रह्मचारी विपुल भैया (बिनी) छतरपुर, बाल ब्रह्मचारी विपुल भैया भिंड, बाल ब्रह्मचारी तन्मय भैया जबलपुर, जो भविष्य में शीघ्र ही आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में मुनि दीक्षा लेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article