Saturday, September 21, 2024

दादीजी का 108 आसनों पर भव्य मंगलपाठ व महाआरती सम्पन्न

अनिल पाटनी/अजमेर। श्री दादी परिवार महिला मण्डल अजमेर द्वारा परम पूजनीय अग्रकुल शिरोमणि श्रीश्री 1008 श्री झुझुंनू वाली दादीजी की असीम अनुकम्पा से भादवा बदी अमावस पर शुक्रवार, दिनांक 15 सितम्बर को दोपहर 1.15 बजे जनकपुरी गंज में दादीजी के मंगलपाठ का आयोजन किया गया। लेखा गर्ग ने बताया कि सर्वप्रथम सुप्रसिद्ध मंगलपाठ गायक सुभाष भट्ट द्वारा जनकपुरी में भव्य मंगलपाठ किया गया। जिसमें अजमेर शहर के दादी भक्त बड़ी संख्या में पधारें। इस मंगलपाठ का विशेष आकर्षण सवामन लाख के चूड़े दादीजी को अर्पण किये गये एवं 108 आसनों पर महिलाओं द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया गया। पाठ के दौरान मधुर भजनों का आयोजन किया गया जिसमें दादी के भजनों पर सभी श्रद्धालु भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। मुख्यतः भजन माँ गोरा थाने पूजू हूँ, हाथ जोड़ वर मांगू हूँ, मोटी सेठानी म्हारो बेडो पार लगानो पडसी रे, डोली चढ़कर दादीजी ससुराल चली, हीरा मोती से नजर उतार दूँ, मेहंदी रची म्हारे हाथा में, लाया थारी चूदड़ी माँ करजो स्वीकार इस भजन पर मण्डल की समस्त महिलाओं द्वारा दादीजी को चूंदड़ी ओढ़ायी गई। सांयकाल 108 दीपकों से दादीजी की अलौकिक आरती की गई साथ ही दादीजी का नैनाभिराम श्रृंगार किया गया जो देखते ही बनता था। उत्सव में आने वाली सभी महिलाओं को दादीजी के आशीर्वाद स्वरूप अमर सुहाग का प्रतीक लाख का चूड़ा वितरित किया गया। उत्सव का समापन प्रसादी के साथ किया गया। आप द्वारा समाचार पत्र में इसे प्रकाशित करने हेतु दादी परिवार महिला मण्डल की ओर से आपका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article