Saturday, September 21, 2024

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा पार्श्वनाथ विधान का भव्य आयोजन

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चुलगिरी में हुआ भक्तिमय विधान

प्रसिद्ध गायक अशोक गंगवाल , समता गोदिका, मंजू ठोलिया ने भक्ति रस में किया सरोबार

जयपुर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सन्मति द्वारा रविवार, 10 सितम्बर को प्रातः पार्श्वनाथ विधान का भव्य आयोजन श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चुलगिरी, जयपुर में किया गया। ग्रुप अध्यक्ष राकेश गोदिका के अनुसार प्रसिद्ध गायक अशोक गंगवाल, गायिका मंजू जैन तथा समता गोदिका द्वारा के साथ साजो से भक्ति पूर्वक यह विधान करवाया गया। सभी पूजन कर्ताओ ने भक्ति रस में सरोबार होकर आनंद से नृत्य के साथ विधान में अर्ध अर्पण किए। सचिव अनिल संघी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए मनीष -शोभना लोंग्या को मुख्य समन्वयक, राजेश – रानी पाटनी व अनिल ज्योति जैन चौधरी, विनोद – शशि तिजारिया, राजेश – जैना गंगवाल तथा दिलीप – प्रमिला जैन को सयोजक बनाया गया था। मुख्य समन्वयक मनीष लोंग्या ने बताया कि प्रातः 7 बजे मूल नायक श्री पार्श्वनाथ भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य ग्रुप सदस्य अशोक सेठी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुआ।

ग्रुप उपाध्यक्ष राकेश – रेणु संघी व चक्रेश – पिंकी जैन के अनुसार प्रातः 10 .30 बजे से मंडल विधान गायक अशोक गंगवाल के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम सोधर्म इंद्र नितिन – दीपिका जैन व नीलेश – नविता जैन द्वारा श्रीजी को भक्ति के साथ मस्तक पर लेकर पांडू शीला पर विराजमान किया गया । पांडू शीला पर विराजित श्री जी के प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य सुनील – रेणु बाकलीवाल को प्राप्त हुआ । चारो दिशा से चतुर्थ कलश से अभिषेक करने का पुण्य लाभ इंद्र दर्शन – विनिता बाकलीवाल, राकेश – समता गोदिका, मनीष – शोभना लोंग्या तथा अनिल निशा संघी को प्राप्त हुआ। विधान में श्रीजी की शांति धारा करने का सोभाग्य दिनेश – संगीता गंगवाल व मनन – श्रुति सोगानी को प्राप्त हुआ।

ग्रुप सयुक्त सचिव राजेश – रानी पाटनी व राजेश – रितु छाबड़ा के अनुसार मंडल पर सर्वप्रथम सोधर्म इंद्र नितिन – दीपिका जैन व नीलेश – नविता जैन द्वारा स्थापना कर प्रथम अर्ध चढ़ाया गया। तत्पश्चात सभी इन्द्रो के साथ साथ विधान में बैठे हुए सभी पूजार्थियो ने क्रम से मंडल पर अर्ध चढ़ाए। ग्रुप संरक्षक सुरेंद्र – मृदुला पांड्या व दर्शन – विनिता बाकलीवाल के अनुसार विधान में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन के अध्यक्ष राजेश – सीमा बड़जात्या, रीजन प्रभारी नवीन सेन – शशि सेन ,सचिव निर्मल – सरला संघी, कार्याध्यक्ष सुरेश बांदीकुई, सुनील – सुमन बज, कोषाध्यक्ष पारस – मंजू जैन , नवाकर ग्रुप के अध्यक्ष मोहनलाल गंगवाल ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ग्रुप परामर्शक दिनेश – संगीता गंगवाल ने बताया कि राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश – संगीता सोगानी , युवा महासभा के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चंद झांझरी, सौरभ सागर जी वर्षा योग समिति के कार्याध्यक्ष राजीव – सीमा गाजियाबाद, कैपिटल ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष सुधीर गंगवाल, पूर्व उपाध्यक्ष सुनील – मीना चौधरी, श्रेष्ठि विनोद छाबड़ा “मोनू” , राजधानी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुनील – आरती पहाड़िया, अध्यक्ष प्रकाश – लीला जैन, आदिनाथ मित्र मंडल के उपाध्यक्ष साकेत जैन, अनिल जैन के साथ साथ समाज के अनेक गणमान्य लोगों व ग्रुप सदस्यो के माता पिता ने विधान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

ग्रुप सांस्कृतिक सचिव कमल – मंजू ठोलिया ने बताया कि पूजन विधान में बैठने वाली सभी महिला सदस्य एक सी साड़ी में समारोह की शोभा बड़ा रही थी जिसके पुण्यार्जक राजेश – रानी पाटनी, विनोद – शशि तिजारिया, दिलीप – प्रमिला जैन थे। ग्रुप अध्यक्ष राकेश – समता गोदिका ने बताया कि विधान मंडल का विसर्जन महा आरती से किया गया जिसके पुण्यार्जक अनिल – ज्योति जैन चौधरी थे। अंत में समता गोदिका ने पुण्यार्जको , रीजन पदाधिकारियों , समाज के श्रेष्ठिजनों का जिन्होंने कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाई उन सभी का आभार व्यक्त किया। चुलगिरी अतिशय क्षेत्र कमेटी का सुंदर व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा आर बड़जात्या केटर्स के राजेश बड़जत्या का स्वादिष्ठ भोजन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article