Saturday, September 21, 2024

प्रातःकालीन भ्रमण एवम् राम देवरा पैदल यात्रियों की सुरक्षा हेतु रेडियम चमकीले हैंड बैंड भेंट

उदयपुर। 10 सितंबर 2023 को बंधुत्व से प्रेम को बढ़ाने के उद्देश्य से जैन सोशल ग्रुप अनंता का प्रातः कालीन भ्रमण राजीव गांधी पार्क मे आयोजित हुआ जिसमें सभी दंपती सदस्यों को व्यायाम करवाया गया। इसी दिन जैन सोशल ग्रुप अनंता ने रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को रेडियम बैंड तथा बिस्किट्स वितरित किए। अध्यक्ष डॉ. शिल्पा नाहर ने बताया की सर्वधर्म के प्रति समान सदभावना रखना हमारा प्रमुख कर्तव्य है ।सचिव राजेश सिसोदिया ने पैदल यात्रियों की रोड पर चलती तेज गति से सुरक्षा हेतु रेडियम बेंड को आवश्यक बताया क्योंकि ये चमकीले बैंड रात्री में दूरी से गाड़ी चालक को नज़र आ सकते है जो कि पैदल यात्री को एक्सीडेंट से बचा सकता है। संस्थापक अध्यक्ष मोहन बोहरा ने जेएसजी अनंता प्रिंट किए हुए रेडियम बैंड को यात्रियों को पहनाकर शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर गजेंद्र कांता जोधावत, विनोद सविता पगारिया, राजकुमार वंदना बाबेल, महेश नाहर, अरुण संगीता कटारिया, अनिल सुनीता हिंगड, नितिन सोनिका सिंघवी, लोकेश जी रेणु तलेसरा, शशिकांत जैन, पायनाम चंद कमला तलेटिया, राजेंद्र ओसवाल आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article