Saturday, September 21, 2024

परिंदों की आजादी पर विश्व व्यापी अभियान, सहयोगियों का किया सम्मान

समारोहपूर्वक मनाया बर्ड फ्रीडम डे का 10वां स्थापना दिवस

जयपुर। बर्ड फ्रीडम डे के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पिंकसिटी प्रेस क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पक्षियों की आजादी के अभियान में सहयोगी समाजसेवियों और पत्रकारों का शॉल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एच सी गणेशिया थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के संस्थापक विपिन कुमार जैन ने बताया कि 10 वर्ष पहले प्रेस क्लब प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम से शुरू हुआ अभियान आज विश्व व्यापी बन चुका है। आज अभियान से जुड़कर विभिन्न देशों के नागरिक भी पक्षियों की आजादी पर कार्य कर रहे हैं। खुशी की बात है कि अभियान से प्रेरणा लेकर पिंजराबंद पक्षियों का व्यापार करने वाले अनेक व्यापारियों का भी हृदय परिवर्तन हुआ है और उन्होंने पक्षियों को आजाद कर अपना जीवन यापन का जरिया भी बदला है। कार्यक्रम में जैन ने विस्तार से संस्था के कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत बैंकर विद्या भूषण मल्होत्रा का विशेष सम्मान किया गया, जिन्होंने शिकागो समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बर्ड फ्रीडम अभियान की आवाज बुलंद की। अभियान के अंतरराष्ट्रीय कोर्डिनेटर मल्होत्रा ने बताया कि कनाडा, ब्रिटेन शीट अन्य देशों में भी पक्षी प्रेमी इस अभियान से जुड़े हैं। वहां भी संस्था के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। कर्मचारी नेता ऋतुराज शर्मा, दिल्ली से प्रेसीडेंसी स्कूल के संचालक जीएस सिंघवी और अन्य अतिथियों का भी फ्रीडम में योगदान के लिए सम्मान किया गया। संस्था की सह संस्थापिका श्रीमती रुचिका जैन ने बताया कि बर्ड फ्रीडम अभियान में दुनिया भर में 10 लाख से अधिक लोग अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। कार्यक्रम में युवा म्यूजिक कंपोजर तुषार ने गिटार की धुन पर पिंजराबन्द मूक पक्षियों की पीड़ा पर स्वरचित रचना भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में कवि किशोर पारीक ने काव्य पाठ के जरिए मूक पक्षियों की पीड़ा को उजागर किया। कार्यक्रम में बर्ड फ्रीडम अभियान में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार लोकेंद्र सिंह फौजदार का भी सम्मान किया गया। समारोह में 51 सहयोगियों और मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article