Sunday, September 22, 2024

महरिया किया पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री का किया स्वागत

महरिया किया की पहली वर्षगांठ केक काटकर मनाई
सुधीर शर्मा/सीकर।
जयपुर रोड़ पर स्थित किया कार के एक्सक्लुसिव शोरूम महरिया किया पर बुधवार को हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सीकर पहुंचने पर स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सीकर में जन नायक जनता पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएं थे। इसके बाद महरिया किया पर पहुंचकर उन्होंने महरिया किया की पहली वर्षगांठ पर प्रबंध निदेशक व अन्य सभी के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान पूर्व विधायक नन्द किशोर महरिया, प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ महरिया, जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रतीक महरिया व किया स्टाफ ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने कस्टमर को गाड़ी की चाबी सौंपीकी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख एवं जेजेपी महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रीटा सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article