Saturday, September 21, 2024

दो दिवसीय लोकार्पण एवम शुद्धि महोत्सव आयोजित

24 घंटे अखंड भक्तामर पाठ के बाद होगा भक्तामर विधान

जयपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर हीरा पथ के विस्तार हेतु पास वाला प्लाट संख्या 63/110 अभी खरीदा गया। इसके लोकार्पण।एवम शुद्धि हेतु 06 एवम 7 सितंबर को मांगलिक कार्यकर्म हो रहे है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष चंद जैन ने बताया कि बुधवार दिनांक 06/09/2023 को सोधर्म इंद्र संजय लुहाड़िया एवम झंडारोहण कर्ता धन कुमार कासलीवाल ,दीप प्रज्वलन कर्ता श्रीमती कमला गोधा ,पूजन सामग्री के कमल किशोर छाबड़ा पुण्यार्जक है। मंत्री प्रकाश सखूनिया एवम कोषाध्यक्ष देवेंद्र छाबड़ा ने बताया कि भक्तामर स्तोत्र के 24 घंटे के अखंड पाठ के बाद भक्तामर स्तोत्र विधान मंडल पूजन एवम हवन किया जाएगा। कार्यकर्म संयोजक पंकज छाबड़ा, संजय लुहाड़िया एवम मुकेश जैन है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article