Saturday, September 21, 2024

द साइंस एकेडमी एन एस पी स्कूल रावतसर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रावतसर। रावतसर महोत्सव का प्रारंभ सुरेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील नागपाल के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। सुरेंद्र ने बच्चों को खेल मनोरंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा भारतीय संस्कृति को संजोए रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों द्वारा राधा व कृष्ण की झांकियाँ प्रस्तुत की गई। जिसमें कृष्ण बने भविष्य और पारस तथा राधा के रूप वर्षा और पीहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राधा व कृष्ण के स्वांग रूप बनाकर बच्चो ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा दल बनाकर डांडिया नृत्य का भी आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संस्था के प्रधानाचार्य महोदय ने सभी आगुंतों का आभार व्यक्त किया तथा प्रथम द्वितीय रहने वाले छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए परितोषित किया। इस अवसर पर मंच संचालन सुश्री रितिक ने किया तथा जजमेंट का कार्य राजेंद्र, पंकज जी, नेहा जी, रेनू जी, सरोज जी आदि ने किया तथा संस्था के सभी माननीय अध्यापक गण एवं माननीय अभिभावक उपस्थित रहे । जन्मास्टमी के इस पर्व पर लोकरंजक कार्यक्रमों की धूम रही।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article