Saturday, September 21, 2024

शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन दिशा हिन है: साध्वी प्रितीसुधा

भीलवाड़ा। शिक्षा के बिना जीवन का निर्माण और आत्मा का उत्थान नहीं हो सकता है। मंगलवार अहिंसा भवन में विदुषी साध्वी प्रितीसुधा ने सैकड़ों भाई और बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इंसान के जीवन की पहली सीढ़ी है, शिक्षा। शिक्षा ही जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थ हीन एवं दिशा हिन है। शिक्षा जीवन का वो धन है जो कौई चुरा नहीं सकता है और नाहि कौई छीन सकता है। सफल जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व है इंसान अपनी कमीयो को केवल शिक्षा से ही दूर कर सकता है। ज्ञान और शिक्षा के मनुष्य बिना नींव के घर की तरह है ।शिक्षा इंसानियत की वो नींव है जो हमे बुलंदियों के आसमान छूआ सकती है और गलत शिक्षा हमारे जीवन का पतन करवा सकती है । इस दौरान धर्मसभा मे शिक्षा दिवस पर अहिंसा भवन शास्त्री नगर के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह बाबेल अशोक पोखरना,हेमन्त आंचलिया,कुशलसिंह बूलिया, हिम्मतसिंह बाफना, शांतिलाल कांकरिया,जसंवत सिंह डागलिया ,लक्ष्मणसिंह पोखरना एवं महिला की अध्यक्षा नीता बाबेल,मंजू पोखरना,रजनी सिंघवी,मंजू बाफना,उमा आंचलिया अजना सिसोदिया सरोज महता आदि सभी ने सुरेन्द्र चौधरी प्रदीप महता,रणजीत पोखरना तथा विमला जैन आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

प्रवक्ता निलिष्का जैन

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article