Sunday, September 22, 2024

संस्कृत न्याय एवं जैन दर्शन के प्रकाण्ड विद्वान डॉक्टर शीतल चंद जी जैन का किया सम्मान

जयपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप कुमार सिंह जी कासलीवाल के पुण्य स्मृति दिवस दिनांक 5 सितंबर के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुरूप आज दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप जयपुर मेन द्वारा मीरा मार्ग मानसरोवर स्थित जैन मंदिर के सभागार में मुनि श्री सर्वानँद जी महाराज के सानिध्य में श्रमण संस्कृति सँस्थान साँगानेर के निर्देशक एवं संस्कृत न्याय एवं जैन दर्शन के प्रकाण्ड विद्वान डॉक्टर शीतल चंद जी जैन का सम्मान किया गया। पंडित साहब का सम्मान सर्वप्रथम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अतुल जी बिलाला के द्वारा माल्यार्पण तत्पश्चात राजस्थान रीजन के सचिव श्री निर्मल सँघी ने साफा पहनाया, जयपुर मेन ग्रुप के कोषाध्यक्ष डॉक्टर णमोकार जैन ने शाल ओढ़ाया, इसके पश्चात प्रशस्ति का वाचन ग्रुप के सचिव महेन्द्र कुमार छाबड़ा के द्वारा किया गया इसके पश्चात प्रशस्ति भेंट की गई। ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर राजेन्द्र कुमार जैन जो अभी अमेरिका मैं हैं ऑनलाइन उपलब्ध थे उनका भी कार्य क्रम मे पूर्ण सहयोग रहा। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्य श्री सत्येंद्र सँघी, श्री विजय कनक पाटोदी भी उपस्थित थे। मीरा मार्ग मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील जी पहाड़िया का धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिनके सहयोग से हमें मंच मिल सका।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article