Sunday, September 22, 2024

नेमीनाथ समिति नेमीसागर के चुनाव संपन्न

जे के जैन कालाडेरा अध्यक्ष, प्रदीप निगोतिया मंत्री बने

जयपुर। श्री नेमीनाथ दिगम्बर जैन समाज समिति, नेमीसागर कालोनी के चुनाव आयोजित किए गए। संपन्न हुए चुनाव में जे के जैन, कालाडेरा को अध्यक्ष, प्रदीप निगोतिया को मंत्री, नरेंद्र ठोलिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। अनिल जैन धुआं वालो को उपाध्यक्ष तथा संजीव कासलीवाल को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया। अशोक झांझरी, पूनम चंद ठोलिया, राजेंद्र जैन, राजेश गंगवाल, वीरेंद्र गोधा, विकास पाटनी को कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। इससे पूर्व समिति की साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री प्रदीप निगोतिया ने अपने उदबोधन में समिति के कार्य कलापो की जानकारी दी एवं निर्वतमान कोषाध्यक्ष राजेश गंगवाल ने समिति के गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। समिति के मनोनीत सदस्यों के रुप में नीरज पहाड़िया, सुभाष अजमेरा, मंजू सेठी एवं किरण जैन को मनोनीत किया गया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article