Saturday, September 21, 2024

जो मनुष्य अपने माता-पिता की सेवा करता है वह जीवन में हर समय उन्नति के मार्ग पर चलता रहता है: महा साध्वी विरक्त श्रीजी महाराज साहब

जयपुर। जवाहर नगर के महावीर साधना केंद्र पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मात-पिता के संतान के ऊपर किये हुए उपकारों का महाराज साहब ने चिंतन करवाया एवं संतान गौरव का भी चिंतन मनन करवाया मनुष्य अपने माता-पिता के उपकारों का कर्ज नहीं उतार सकता है लेकिन वहीं यदि अपने माता-पिता के उपकारों का चिंतन मनन करके उनकी सेवा करके ऋण मुक्त हो सकता है। इसी प्रकार माता-पिता भी अपनी संतान को आशीर्वाद देते हैं तो संतान भी उनके आशीर्वाद से जीवन में अग्रसर हो सकता है। संघ के अध्यक्ष उम्मेद मुसल इस कार्यक्रम के लाभार्थी परिवार देवेंद्र सुरेंद्र ओसवाल ओसवाल सौंप वालों को को बहुत-बहुत धन्यवाद अर्पित किया। यह सभी कार्यक्रम महा साध्वी विरक्त श्रीजी महाराज साहब आदि णानाओं की निश्रा में हुआ महाराज साहब ने सभी आए हुए परिवारों को प्रवचन के माध्यम से समझाया की जो मनुष्य अपने माता-पिता की सेवा करता है वह जीवन में हर समय उन्नति के मार्ग पर चलता रहता है एवं उन पर आए हुए कष्ट को प्रभु महावीर के आशीर्वाद से सहन करने की शक्ति प्रदान करता है अंत में उपाध्यक्ष श्री विनोद जी संचेती ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया एवं समस्त ओसवाल परिवार को बहुत-बहुत संघ की तरफ से साधुवाद दिया

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article