Saturday, September 21, 2024

हस्तिनापुर सोनागिरजी तीर्थ यात्रा का दल हुआ रवाना

विमल जोला/निवाई। जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा निवाई के तत्वावधान में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से हस्तिनापुर सोनागिरजी तीर्थ यात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। यात्रा संघ के संयोजक विमल जौंला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह हस्तिनापुर सोनागिरजी तीर्थ यात्रा को विज्ञा तीर्थ कमेटी के कार्याध्यक्ष सुनील भाणजा एवं विज्ञाश्री चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र चंवरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद महावीर प्रसाद छाबड़ा ताराचंद बोहरा विमल सोगानी महेंद्र चंवरिया पदम टोंग्या महावीर प्रसाद जगतपुरा सुरेश बड़ागांव सुरेश सर्राफ प्रेमचंद सोगानी रमेश सर्राफ विमल बड़ागांव ताराचंद भाणजा सहित सभी यात्रियों का जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जौंला ने बताया कि निवाई से गाजे बाजे से रवाना होकर अतिशय क्षेत्र तिजारा, तीर्थ क्षेत्र अष्टापद, ऋषभ विहार दिल्ली में विराजमान आचार्य श्री सुनील सागर महाराज, तीर्थ क्षेत्र बड़ागांव बागपत त्रिलोक तीर्थ, भगवान शांतिनाथ जी की जन्मस्थली हस्तिनापुर, बड़ौत- उत्तर प्रदेश में विराजमान आचार्य विशुद्ध सागर महाराज, तीर्थ क्षेत्र मथुरा वृन्दावन जम्बूस्वामी, छीपीटोला आगरा में विराजमान जैन मुनि साक्षी सागर महाराज एवं सुधा सागर महाराज, तीर्थ क्षेत्र सोनागिरजी, जहाजपुर प्रणेता गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी, तीर्थ क्षेत्र मुरैना, एवं अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी सहित कई तीर्थ क्षेत्रों एवं जैन संतों के दर्शन करेंगे।जौंला ने बताया कि यात्रा में जाने वाले सभी यात्री दिगम्बर जैन प्रतिमाओं की पूजा अर्चना करके जैन धर्म की प्रभावना करेंगे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article