Saturday, September 21, 2024

जिनशरणम तीर्थधाम में जायेगा यात्री दल 1सितंबर को

जयपुर। दिनांक 01 सितंबर 2023 को पुलक मंच परिवार,गायत्री नगर,महारानी फार्म,जयपुर का एक दल भारत गौरव आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज की प्रेरणा से बने जिन शरणम् तीर्थ धाम के लिए रवाना हो रहा है।
यह दल जिनशरणम तीर्थधाम में दिनांक 03 सितंबर 2023 को
भगवान पार्श्वनाथ के कलशाभिषेक,शन्तिधारा पूज्य
गुरुदेव के पाद प्रक्षालन,शास्त्र भेंट,तत्पश्चात दिन में गुरुदेव पुलक सागर जी के सानिध्य में
शान्तिविधान करेगा,एवम सांध्यकाल में आरती करेगा।
दल में मुख्य भागीदारी निम्न
सदस्यो की है।
अनिल – बीना टोंग्या,अनिल बयाना, अनिल – रेखा झाँझरी, महावीर – मंन्जु जैन सेवावाले,
डी के जैन – राज कुमारी टोडा,
एवम सुनीता जैन सोनी।
यह दल मांगीतुंगी तीर्थ क्षेत्र व
आस पास के जैन तीर्थो की
यात्रा कर वापिस जयपुर 06 सितंबर को लौटेगा।
उल्लेखनीय है कि जिन शरणम्
तीर्थ धाम में फरवरी 2024 में
पंचकल्याणक भी होने जा रहे है।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article