Saturday, September 21, 2024

विद्याधर नगर में 13 से 30 अक्टूबर तक आयोजित होगा दशहरा महोत्सव-2023

15 से 17 अक्टूबर तक रामकथा मर्मज्ञ कवि डॉ. कुमार विश्वास सुनाएंगे रामकथा

जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम आयोजन समिति के तत्वावधान में 13 से 30 अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नरेन्द्र कविया और सचिव अनिल संत ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 17 अक्टूबर तक विश्वविख्यात रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास अपने-अपने राम के माध्यम से श्रोताओं को रामकथा सुनाएंगे।

म्यूजिकल डांडिया नाइट्स विद बॉलीवुड स्टार्स
18 से 23 अक्टूबर तक बॉलीवुड स्टार्स के साथ भव्य म्यूजिकल डांडिया नाइट्स का आयोजन होगा। इस श्रंखला में 18 को गिप्सी सेंड ड्यूंस ग्रुप, 19 को हीना पांचाल और 20 अक्टूबर को गुल सक्सैना, आलोक कटघरे, गंुजन रस्तोगी और विनीत रघुवंशी के गीतों के साथ प्रतिभागी डांडिया रास करेंगे। इसी प्रकार 21 अक्टूबर को लक्की अली और हीना सैन, 22 को सारिका सिंह और 23 को डीजे अकीरा के गीतों के साथ प्रतिभागी डांडिया कर सकेंगे।

भव्य होगा रावण दहन

24 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी और लाइव बैंड की प्रस्तुतियों के साथ प्रदेश के सबसे बड़े रावण का दहन किया जाएगा। दशहरा महोत्सव के दौरान खाने-पीने और खरीदारी की स्टालें महोत्सव स्थल पर लगेगी वहीं आगंतुकों के लिए झूले, गेम खेलने और मस्ती की पूरी सुविधा मेला ग्राउंड पर रहेगी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article