Saturday, September 21, 2024

सामूहिक गोठ में सम्मानित हुई प्रतिभाएं

जयपुर। श्रीराम नवयुवक सेठी काॅलोनी के तत्वावधान में सामूहिक गोठ का आयोजन सेठी काॅलोनी के श्रीराम मंदिर में आयोजित की गई। इस मौके पर काॅलोनी की श्रेष्ठ रही 10 प्रतिभाओं का सम्मान किया। महामंत्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुबह ध्वजारोहण मंडल के अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद ठाकुर जी का रुद्वाभिषेक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। इस मौके पर भोले बाबा की आकर्षक झांकी सजाई, जो सभी के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा के पूर्व विधायक अषोक परनामी ने नीट, आईटी, सीए, आईआईएम और अन्य परीक्षाओं में सफल व श्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों सम्मान किया। इस मौके पर विपुल गुप्ता,आनंद मिश्रा,संजय शर्मा,वेद प्रकाश बड़ाय, बद्री दुसाद, राजेन्द्र निमीवाल, अशोक गुप्ता, नरेश गोयल आदि मौजूद रहे। अंत में सभी ने पंगत में बैठकर दाल,बाटी चूरमा का आनंद लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article