Saturday, September 21, 2024

250 व्यक्तिओं ने एक साथ प्रोजेक्टर पर चंद्रयान- 3 का लाइव प्रसारण देखा

जयपुर। घी वालों के रास्ता व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज लूहाड़िया ने बताया कि 23 अगस्त , 2023 भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे से पूरी दुनिया की निगाहें टीवी पर टिकी थी। शाम 6.04 बजे चंद्रयान की सेफ सॉफ्ट लैंडिंग हुई। घी वालों के रास्ता के लगभग 250 व्यक्तिओं ने एक साथ प्रोजेक्टर पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करी की चंद्र यान की सॉफ्ट लैंडिंग अच्छे से हो जाए।इसके लिए व्यापार संघ द्वारा सभी व्यापारियों को प्रोजेक्टर टी वी पर लाइव प्रसारण घी वालों का रास्ता में दुकान नंबर 15/16 के बाहर कल शाम 5.30 से प्रोजेक्टर लगा कर दिखाया गया। सभी व्यापारी भाई से अनुरोध किया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर हमारे वैज्ञानिकों व लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी का होसला बढ़ाये भारत देश के वासियों की आवाज पूरे जहान में गुजनी चाहिए। नीरज लुहाड़िया अध्यक्ष, कुंदन लाल पठानी महामंत्री ने कहा कि पार्षद कुसुम यादव, पूर्व पार्षद अजय यादव, कुंदन लाल पठानी, भवानी सिंह, रमेश भल्ला, भूषण मंगलानी, राजकुमार भार्गव, राम, संजय जैन व बाजार के समस्त व्यापारी इन सभी लोगो ने उपस्थित होकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये ।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article