Saturday, September 21, 2024

नींद न आने की स्थिति में क्या करें?

  1. सबसे पहलें अपने हाथ मुंह धोएं | सोने से पूर्व मोबाइल चैट बंद करें | TV भी न देखें |
  2. आपके सोने की शैया आराम दायक होनी चाहिये | गर्मी व् सर्दी से सामना करने की व्यवस्था होनी चाहिये|वातावरण में शांति हो | मछार है तो आल आउट अदि का उपयोग करें |
  3. सर्दी के समय या AC में सोयें तो सोते समय अधिक पानी न पियें |
  4. सोते समय तनाव मुक्त रहें | इसके लिए राजयोग का अभ्यास करें Rajyoga Meditation » Brahma Kumaris | Official में जाकर निशुल्क राजयोग का अभ्यास कर सकते हैं |
  5. सोने से पूर्व आवश्यक रूप से परमात्मा के सामने बैठकर अपनी दिनचर्या उसे सुनाएँ | यदि कोई भूल की हो, किसी का दिल दुखाया हो या पीड़ा पहुंचाई हो तो शमा मांगे | सोते समय TV या इन्टरनेट का उपयोग न करें |
  6. परमात्मा से गुड नाईट कर के सोयें | सोते समय कोई चिंता या किसी की याद न हो | परमात्मा की स्मृति में सोयें | नींद नहीं आ रही है तो इसकी भी चिंता न करें | मन ही मन कोई भजन गुनगुनाएं |आप को नींद कब आ जाएगी पता भी न पड़ेगा |
  7. सुबह को जल्दी उठकर परमात्मा की याद में कम से कम 30 मिनट बैठें | फिर निवृत होकर व्यायाम करें व् सैर को जाएँ |
  8. दिन में एक घंटे से ज्यादा न सोयें अन्यथा रात्रि को नींद गहरी नहीं आएगी | शारीरिक श्रम की आदत डालें | शरीर थका होता है तो नींद अच्छी आती है |
  9. नींद न आने का एक कारण यह भी है की सोने का समय है रात्रि के 11 बजे से पूर्व | इसके पश्चात सोते हैं तो निद्रा चक्र बिगड़ जाता है | में अपने अनुभव से कहता हूँ कि शय्या पर जाने के 5 मिनट के अन्दर नींद आ जाती है | अगर देरी से सोते हैं तो कुछ ज्यादा समय लगता है व् नींद डिस्टर्ब हो जाती है व् गहरी नहीं आती |

रात को अच्छी गहरी नींद पाने के लिए आप निम्नलिखित पोइंट्स को दबा सकते हैं:

शीर्षासन,
(उल्टे खड़े होकर सिर को नीचे लाएं): इस योगासन में शरीर के खून का दावा सर में अच्छी तरह से होता है और नींद के लिए मददगार हो सकता है।इसका अभ्यास बाल्यकाल से ही किया जाता है,अगर अभ्यास नहीं है तो न करें।

आदित्या हृदय पोइंट,
(आगे की तरफ के उँगली के नीचे का भाग): इस पोइंट को दबाने से शरीर के तनाव का स्तर कम हो सकता है और नींद का आनंद लिया जा सकता है।
यिंग्तांग पोइंट (आदमी के छाती के बीच का भाग): इस पोइंट को दबाने से शरीर का ध्यान केंद्रित हो सकता है और नींद के लिए तैयारी की जा सकती है।
आंतरजाल पोइंट (पैर की मध्य उंगली और दूसरी पैर के अंगूठे के बीच का भाग): इस पोइंट को दबाने से शरीर में तनाव कम हो सकता है और गहरी नींद प्राप्त हो सकती है।
कृपया ध्यान दें कि यह पोइंट्स केवल सामान्य सुझाव हैं और यदि आपकी किसी विशेष स्वास्थ्य स्थिति के लिए कोई चिकित्सा सलाह दी गई है, तो उसे पहले अपने चिकित्सक से पुष्टि करें।

डाॅ. पीयूष त्रिवेदी, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article