Sunday, September 22, 2024

ताजगंज जैन मंदिर में मनाया भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक महोत्सव

आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पंचायती ताजगंज में सकल दिगंबर जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण कल्याणक एवं महा मस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव के साथ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ सौभाग्यशाली भक्तों ने मूलनायक श्री भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का 108 स्वर्ण कलशों से अभिषेक एव वृहद शांतिधारा के साथ किया। भक्तों ने विधानाचार्य जिनेंद्र जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर श्री पार्श्वनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं। इसके बाद सौभाग्यशाली 23 परिवारों एवं भक्तों द्वारा निर्वाण कांड का पाठ कर 23 किलो का निर्वाण लाडू श्रीजी के चरणों में अर्पित किया। इस दौरान समस्त ताजगंज जैन समाज के लोगों का उत्साह देते ही बन रहा था| साय: 7:00 बजे संगीतमय 108 दीपकों से श्रीजी की मंगल आरती हुई, साथ ही एक शाम प्रभु पारस के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री संजय बाबू जैन, विजय कुमार जैन, योगेश जैन श्यामसुंदर जैन, मधुर जैन, राजेश जैन कारपेट वाले, रेशी जैन, पूनम जैन, अनुराधा जैन, मीरा जैन, रितु जैन, रुवी जैन, समस्त सकल जैन समाज ताजगंज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article