Sunday, September 22, 2024

विवेक विहार जैन मंदिर में पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व महोत्सव के रूप में मनाया

जयपुर। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक पर्व महोत्सव के रूप में विवेक विहार जैन मंदिर में मनाया गया। समाज के सहसचिव नरेश जैन मेड़ता ने बताया कि प्रातः काल 6:00 बजे भगवान पारसनाथ का स्वर्ण एवं रजत कलशो से कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद में कल्याण मंदिर विधान पूजन एवं पारसनाथ भगवान का पूजन कर निवार्ण लड्डू चढ़ाया गया। भगवान के अभिषेक शांति धारा एवं निवार्ण लड्डू का सौभाग्य मनोज कासलीवाल, नीरज ठाैलिया, सुबोध पहाड़िया, आयुष पाटनी, पारसमल जैन, जय कुमार निगाैतिया परिवार को मिला। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अनिल जैन आईआरएस, सेक्रेटरी सुरेंद्र पाटनी, सहमंत्री दीपक सेठी, पारसमल छाबड़ा, पंकज रारा, अनिल पाटनी, आशीष शाह, अरुण रावकां, भागचंद पाटनी, विकास काला, शशी जैन, मैना कासलीवाल, राजमती पाटनी, पूर्व पार्षद मोनिका जैन, शाैभा कासलीवाल,निवेदिता पाटनी, एवं समाज के सदस्यगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article