Saturday, September 21, 2024

“बैक टू बचपन” महानगर कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर। जैन सोशल ग्रुप महानगर का “बैक टू बचपन” कार्यकम गोकुल गाँव रिसोर्ट, सीकर रोड़ पर आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम की थीम “बीत गये बचपन” को याद दिलाना था इसलिए सभी सदस्यों को बचपन की ड्रेस एवं स्टाइल मे आना था। महानगर ग्रुप के सदस्य कार्यक्रम की थीम के अनुसार तैयार हो कर आये थे। सभी सदस्यों का स्वागत लालीपॉप खिलाकर, नेपकीन लगा कर किया गया। कार्यक्रम सयोजको ने बचपन के खेल कन्चे, कबड्डी, खरगोश दौड़, सितोलिया, निम्बू दौड, रस्सी खेचो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर ग्रुप के वॉइस ऑफ जेएसजी के अंतिम राउंड में स्थान पक्का करने वाले सुधीर सोनी एवं अजय जैन का स्वागत माला पहना कर विजयी होने की शुभकामनायें दी। महानगर ग्रुप के सदस्य आदेश जैन (कुमकुम् स्टूडियो) के द्वारा सभी सदस्यो के लिए 360 डिग्री सेल्फी पॉइंट एवं प्रत्येक सदस्य की दम्पति फोटो एवं पारिवारिक फोटो उपलब्ध करवाने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सभी सयोजक पुखराज – गितिका जैन, श्री पवन – मनिषा जैन, सह सयोजक प्रकाश – रश्मि जैन, अनूप – डिंपल, पुष्पेंद्र – यामिनी एवं पंकज – नीता सिंघल ने पूरी मेहनत से कार्यक्रम को थीम बेस सजाकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिये। कार्यक्रम के अन्त में सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए। महानगर ग्रुप अध्यक्ष संजय छाबड़ा एवं सचिव सुनील गंगवाल ने सभी सयोजको, विजेताओं एवं महानगर सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रवि प्रकाश – नमिता जैन, विरेंद्र – नीना जैन, राजीव -अन्जु जैन, दिपेश – अल्का छाबड़ा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article