Sunday, September 22, 2024

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तारानगर विस्तार, जगतपुरा, जयपुर में चवर डुलाने का कार्यक्रम संपन्न

जयपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तारानगर विस्तार, जगतपुरा, जयपुर में दिनांक 20 अगस्त 2023 को भगवान पार्श्वनाथ की मूल वेदी पर 64 चँवर स्थापित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मूलनायक 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के अभिषेक एवम शांति धारा के द्वारा हुई, उसके पश्चात पार्श्वनाथ मंडल विधान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं पुरुषों के द्वारा भक्ति भाव के साथ नृत्य करते हुए विधान किया गया। विधान के पश्चात मूल वेदी के चारों ओर 64 चँवर स्थापित किए गए। प्रथम शांतिधारा एवं अभिषेक का सौभाग्य सुरेश सोनी परिवार एवं पार्थ जैन-सुविधा जैन के परिवार ने प्राप्त किया। सभी भक्तों द्वारा मूलनायक 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान का अभिषेक किया गया। मंडल विधान पर मंगल कलश अरविंद जैन परिवार के द्वारा स्थापित किया गया। चार आराधना कलश श्रीमती आशा सोनी, सुभाष जैन कोलकाता वाले, अनीता गोदीका और शिल्पा अजमेरा परिवार ने यह सौभाग्य प्राप्त किया। मंडल पर द्वीप प्रवज्लन अशोक ,विकास जैन परिवार द्वारा किया गया। पंडित नवीन शास्त्री के द्वारा मंडल विधान की पूजा बहुत ही सुंदर ढंग से कराई गई, सभी भक्तों ने भाव विभोर होकर पूजा का आनंद लिया। मंदिर समिति के मंत्री श्री राजकुमार सेठी ने बताया कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का बहुमूल्य सहयोग मिला। प्रथम चँवर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर महिला मंडल द्वारा स्थापित किया गया। उसके बाद सभी भक्तों ने क्रम से वेदी के चारो ओर चँवर स्थापित किये। समिति के शिरोमणि संरक्षक सुरेश सोनी ने पधारे हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, एवम कार्यकम के पश्चात सभी भक्तों ने वात्सल्य भोजन का आनंद लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article