Saturday, September 21, 2024

श्रावक श्रेष्ठ पदमचंद गांधी “साहित्य गौरव” से सम्मानित

इंदौर। श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति सभागार इंदौर में राष्ट्रीय शिक्षक संघ चेतना का 32 वा अखिल भारतीय अलंकरण समारोह में पदमचंद गांधी जयपुर को हिंदी साहित्य सृजन हेतु उनके द्वारा रचित विभिन्न विषयों पर लेखों के विविध पत्र-पत्रिकाओं में के प्रकाशन एवं उत्कृष्ट लेखन कार्य हेतु “साहित्य गौरव” से सम्मानित किया गया। गांधी इससे पूर्व राष्ट्रीय गौरव, जिनवाणी सम्मान, श्रेष्ठ श्रावक एवं अन्य कई सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर, राष्ट्रीय शिक्षक संघ चेतना केंद्र उज्जैन, नागरी लिपि परिषद इकाई मध्य प्रदेश, श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति इंदौर, तथा हिंदी प्रचार इकाई उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान के रूप में आयोजित हुआ । इसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं संस्था महासचिव डॉ प्रभु चौधरी डॉ अरविंद जावलकर डॉ नर्मदा प्रसाद उपाध्याय डॉ सरोज कुमार डॉ हरिपाल सिंह डॉ पूर्ण सहगल डॉ जवाहर कर्णावत डॉ हरिराम बाजपेई डॉ ब्रजकिशोर शर्मा एवं अन्य विद्वत साहित्यकार उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article