Saturday, September 21, 2024

उमराव मल संघी बने दिगंबर जैन बापू नगर संभाग के अध्यक्ष

जयपुर। श्री दिगंबर जैन समाज बापूनगर संभाग के संयुक्त मंत्री निर्मल कुमार संघी ने बताया कि दिगंबर जैन समाज बापू नगर संभाग के अध्यक्ष महेंद्र कुमार पाटनी के निधन होने पर उपाध्यक्ष प्रो नेमीचंद जैन द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चेत्यालय बापू नगर में बुलाई गई कार्यकारिणी सभा में उमराव मल संघी को सर्वसम्मति से बापू नगर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभा का संचालन मनीष बैद द्वारा किया गया। सभा में कार्यकारिणी के ज्ञानचंद झांझरी, राजेश बड़जात्या, सुरेंद्र मोदी, संजय पाटनी, पी के जैन, डॉक्टर जी सी सोगानी , हीराचंद वेद , नेमी झांझरी, सूरज प्रकाश अजमेरा, आकाश जैन, श्रीमती वीणा जैन ने नव मनोनीत अध्यक्ष को माला पहना कर बधाई प्रेषित की। सभा में दिवंगत अध्यक्ष श्री महेंद्र कुमार जी पाटनी को दो मिनट का मोन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article