Saturday, September 21, 2024

डॉ अभिनव जैन प्रथम श्रेणी अधिकारी में चयनित

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र

मनीष विद्यार्थी/गाडरवारा। शासकीय स्वास्थ्य केंद्र गाडरवारा में पदस्थ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव जैन का प्रथम श्रेणी अधिकारी के रूप में चयन हुआ। डॉ अभिनव जैन मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग के द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ प्रथम श्रेणी के पद पर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किऐ गये। नियुक्ति आदेश पत्र मा.शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर दिनांक 17 2023 को वितरित किए गए। मध्यप्रदेश में वर्तमान में 17 अभ्यार्थियों का ही चयन हुआ है। डॉ अभिनव का चयन होने पर कमलेंद्र जैन राष्ट्रीय मंत्री जैन मिलन, डॉ विमल जैन जबलपुर, राजीव जैन थाला वाले गाडरवारा, पंकज जैन छतरपुर इंजीनियर महेश जैन सुरेश चंद जैन बीज निगम हेम चंद्र जैन मडदेवरा, मनीष विद्यार्थी सागर एवं भारतीय जैन मिलन और भारतीय जैन संघटना के अनेक पदाधिकारियों ने शुभकामनाऐं प्रेषित की।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article