Sunday, September 22, 2024

सामाजिक कार्यों के लिए समाज रत्न सम्मान से सम्मानित सोशल एक्टिविस्ट दीप कंवर

जयपुर। राजस्थान जन मंच ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित समाज रत्न सम्मान श्री भैरू सिंह शेखावत सभागार, राजस्थान चेंबर ऑफ कॉमर्स जयपुर में आयोजित किया गया। जयपुर निवारू रोड निवासी सोशल एक्टिविस्ट एवं नेचर लवर दीप कंवर को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यों के लिए समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें सामाजिक कार्यों की प्रेरणा अपने ससुर स्वर्गीय महेंद्र सिंह चौहान से मिली। वह हमेशा से ही निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाते थे उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने यह मकाम हासिल किया। उन्होंने इस सम्मान के लिए राजस्थान जन मंच ट्रस्ट के संस्थापक एवं कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर कमल लोचन एवं कार्यक्रम सह- संयोजक श्याम विजय , रितु लोचन एवं सभी पदाधिकारियों को समाज रत्न सम्मान के लिए चयनित करने एवं सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया है दीप कंवर का मानना है कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है इससे जिंदगी को दिशा, समझ एवं खुशी मिलती है महिलाओं का वित्तीय आत्मनिर्भर होने से आत्मविश्वास पैदा होता है उनके अनुसार सपनों को टूटने ना दे। अपने अंदर की आवाज सुने एवं आत्मनिर्भर बनकर अपनी ख्वाहिश को पूरा करें। वह हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण पर बल देती रही है। महिलाएं समाज में हमेशा से ही एक चेंजमेकर करके रूप में उभर कर आई है। उनके अनुसार महिलाओं का राजनीति में भी आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के मौके पर मौजूद उनकी सास रसाल कंवर एवं उनके पिता केसरी सिंह नरूका ने राजस्थान जन मंच ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article