Sunday, September 22, 2024

भगवान महावीर का जन्म वांचन व 14 स्वपन अवतरण कार्यक्रम मनाया

अमित गोधा/ब्यावर। श्री ओसवाल जैन पंचायती नोहरे में श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संस्थान ब्यावर के तत्वाधान प. पू. गुरूवर्या दीपामाला श्रीजी आदि ठाणा3 की पावन निश्रा मे धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ भगवान महावीर का जन्म वांचन व 14 स्वपन अवतरण कार्यक्रम मनाया गया। जिसमे खरतरगच्छ संस्थान के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे, सपने जी को विराजमान करने मे बोली बोलकर बड़चढ़ कर हिस्सा लिया। पंचायती नोहरे खचाखच उल्लासित सदस्यो से भरा हुआ था। भगवान के पालना जी का लाभ मनीष कुमार मुकेश कुमार सुपुत्र पदम चंद कांकरिया परिवार ने लिया। कार्यक्रम के पश्चात साधर्मिक वात्सल्य का लाभ रिखबचंद, विकास कुमार, जितेंद्र कुमार, श्रेय जी खटोड़ परिवार ने लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था श्री खरतरगच्छ युवा परिषद व खरतरगच्छ महिला परिषद एवम कुशल महिला मंडल ने संभाली। कार्यक्रम के पश्चात् प्रभु की शोभा यात्रा मनीष कांकरिया के निवास स्थान के लिए निकाली गईं। कार्यक्रम मे श्री खरतरगच्छ संस्थान के अध्यक्ष बलवंत जी रांका, मंत्री रिखब चंद जी खटोड़ के साथ श्री संघ के सदस्य कंवर लाल जी रांका, पारस मल डाकलिया, डॉक्टर दौलत भंसाली, राजेश जैन, बहादुर कांकरिया, नवीन कांस्टिया, प्रेम चंद खटोड़, यशवंत रांका, आलोक सिंघवी, यशवंत रांका हुकमी चंद भंसाली, गनपत डोसी,पदम भंसाली, नरेंद्र भंडारी, शेलेंद्र बैगानी, राजेंद्र मेहता, राकेश भंडारी, संजय बरडिया, सुरेंद्र कोठारी, अनिल चोपड़ा, अशोक बुरड़, मुकेश चौपड़ा इत्यादि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article