Saturday, September 21, 2024

इंदौर नगर की शान मिनी महापौर काव्य जैन सम्मानित

राजेश जैन दद्दू/इंदौर। स्वच्छता प्रहरी और नन्ही महापौर के नाम से अपनी पहचान बना चुकी कु.काव्या जैन ने कथक नृत्य से अमेरिका की ट्रांसओसियाना वर्ल्ड रिकार्ड्स के साथ अनेक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर देश,नगर, जैन समाज का गौरव बढ़ाया। साथ ही कई राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में अनेक प्रदेश और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किये और मानव सेवा के अनुकरणीय कार्य किये इसी उपलब्धि के लिये काव्या जैन को 77 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के गौरव शाली केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ओर इंदौर जिलाधीश इलैयाराजा टी.जी ने परेड ग्राउंड में काव्य जैन का जिला प्रशासन की ओर से सम्मान किया। काव्या की इस उपलब्धि से जैन समाज भी गौरवान्वित हुआ दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल राकेश विनायका, सुशील पांड्या , हंसमुख गांधी टीके वेद राजेश जैन दद्दू, संजीव जैन संजीवनी एवं परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन सारिका जैन ने काव्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article