Saturday, September 21, 2024

मनाया ’तिरंगे संग लहरिया के रंग’ उत्सव

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर महिला मोर्चा की ओर से राजा पार्क स्थित भाटिया भवन में ’तिरंगे संग लहरिया के रंग उत्सव’का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई तरह की रोचक प्रतियोगिताएं हुई,जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला महामंत्री अमरावती शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान सह प्रभारी विजया ताई रहाटकरएवं राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण बागड़ी, प्रदेश महामंत्री एवं राजसमंद सांसद दीया कुमारी,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी, प्रमुख समाजसेवी और कार्यक्रम मे सहयोगी गोविंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सरिता गहना, प्रदेश उपाध्यक्ष जयश्री गर्ग, राधा भारद्वाज,प्रदेश कार्यालय मंत्री सुमन मीणा, प्रवेश पदाधिकारी अंजू मिश्रा, शिखा वेद, महिला मोर्चा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी जिला महामंत्री पिंकी अजमेरा, उपाध्यक्ष नीता यादव हेमलता पारीक पूनम तिलक रेखा सेन जिला मंत्री अंजना सेन, रजनी पांडे, हेमलता चैहान, अनीता सिसोदिया, जिला के अन्य पदाधिकारी ममता जाखोटिया, अंजू महेश्वरी, पुष्पा डागा, बीना शर्मा, मीना बनर्जी सहित मंडल के पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हुई प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भाग लिया।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article